ADVERTISEMENT

Solan: पंचायत चिल्लड़ के उपप्रधान सेवानिवृत्त सैनिक की गोली लगने से मौत

Khabron wala 

उपमंडल नालागढ़ की पंचायत चिल्लड़ के उपप्रधान एवं सेवानिवृत्त सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार उपप्रधान भगत सिंह (51) निवासी गांव पुनैला तहसील रामशहर बुधवार को दाेपहर बाद घर से अपनी लाइसैंसी बंदूक के साथ जंगल की ओर गया था, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आया। इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। वीरवार को घर से कुछ दूरी पर सुनसान जंगल में उसका शव मिला। भगत सिंह के पेट में गोली लगी थी और उसकी बंदूक भी वहीं पड़ी मिली।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना रामशहर में दी, जिसके बाद थाना प्रभारी रामशहर विनोद कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि भगत सिंह की मौत गोली लगने से हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है कि गोली उसकी लाइसैंसी बंदूक से लगी या फिर किसी ओर से लगी है। एस.पी. बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *