ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब: यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौ**त

पांवटा साहिब: यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौ**त

Khabron wala 

उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *