ADVERTISEMENT

सीबीएसई सीबीपी कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखा प्रभावी विज्ञान शिक्षण के नए आयाम

सीबीएसई सीबीपी कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखा प्रभावी विज्ञान शिक्षण के नए आयाम

Khabron wala 

द स्कॉलर्स होम स्कूल में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को सीबीएसई के Capacity Building Programme (CBP) के अंतर्गत Science (Secondary) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विज्ञान शिक्षण की नवीनतम पद्धतियों, प्रभावी शिक्षण-अधिगम रणनीतियों तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आवश्यक कौशलों से समृद्ध करना रहा।

कार्यशाला में श्री विजय वर्मा एवं सुश्री हिना ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों के साथ विषय-वस्तु, कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण तकनीकों, गतिविधि-आधारित एवं अनुभवात्मक अधिगम तथा विद्यार्थियों में Critical Thinking, Problem Solving और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों, चर्चाओं एवं व्यावहारिक सत्रों का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए विज्ञान शिक्षण को अधिक रोचक, विद्यार्थी-केंद्रित एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग एवं सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा भी दोनों दिनों की कार्यशाला में उपस्थित रहे।

उन्होंने शिक्षकों को निरंतर व्यावसायिक विकास के लिए प्रेरित किया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं रिसोर्स पर्सन्स की सराहना की।

विद्यालय की निदेशक महोदया ने कहा कि इस प्रकार के सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने शिक्षण कौशल को निरंतर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला का समापन शिक्षकों के उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सीखने के अनुभवों के साथ हुआ।

—

You received this message because you are subscribed to the Google Groups “News Mails” group.

To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected].

To view this discussion visit https://groups.google.com/a/thescholarshome.com/d/msgid/news-mails/CACvynLhCscwhC0vug5BU%3DDO9ndqQjWSnAEJe7Ms1JdBocqGvqQ%40mail.gmail.com.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *