*नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित*
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया : डॉ. राजीव बिंदल
Khabron wala
नाहन, 7 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और शासन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने इस अवसर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सत्ता को कभी व्यक्तिगत सुख-सुविधा का माध्यम नहीं माना, बल्कि सत्ता को सेवा का माध्यम और सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 12 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 13 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए गरीब की सेवा, किसान की सेवा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाना और देश की सुरक्षा एवं सम्मान को मजबूत करना शासन के केंद्र में रहा है। आज भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है।
*सिरमौर के विकास में मोदी सरकार का महत्वपूर्ण योगदान*
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सिरमौर जिले के विकास को नई गति प्रदान की है। सिरमौर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की स्थापना होना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे सिरमौर को राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिली है तथा युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और नए अवसरों के द्वार खुले हैं।
उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹260 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्था से न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हुई हैं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने सिरमौर की शिक्षा और स्वास्थ्य आवश्यकताओं को समझते हुए ठोस कार्य किया है।
*दशकों से लंबित जल परियोजनाओं को मिली गति*
डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिले की दशकों से लंबित महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में नई गति मिली है। रेणुका बाँध परियोजना और किशाऊ बाँध परियोजना सिरमौर ही नहीं, बल्कि हिमाचल के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएँ हैं।
उन्होंने कहा कि लगभग ₹15,624 करोड़ की किशाऊ बाँध परियोजना को स्वीकृति मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इस परियोजना के ₹12,090 करोड़ के जल घटक का खर्च केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल और विशेषकर सिरमौर के विकास को लेकर कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है।
*सिरमौर में विकास को मिली गति*
डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजनाएँ, अन्य सड़कें, जल जीवन मिशन के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता उठा रही है।
*हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए*
डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 25 वर्षों से लगातार सेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्य में जुटे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों और 10 गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को लगातार निराश किया। महिलाओं को ₹1,500 देने की गारंटी पूरी नहीं हुई। युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं करवाए गए। कांग्रेस ने जनता को महँगाई से राहत देने के बजाय बिजली, पानी और अस्पतालों की सेवाओं पर शुल्क बढ़ाकर आम आदमी की परेशानियाँ और बढ़ा दी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को राहत के बजाय नए-नए आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। जनता अब कांग्रेस के चुनावी वादों और धरातल पर उसके कार्यों के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से देख रही है।
*जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, जनविरोधी नीतियों और विकास के मोर्चे पर विफलता के कारण प्रदेश की जनता में जबरदस्त रोष है। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, उन उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतर पाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने ही चुनावी वादों के बोझ तले दब गई है।
‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का अभियान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सिरमौर जिला इस संकल्प में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
.0
Respected Ma’am/Sir
Warm regards,
BHARTIYA JANTA PARTY
State Headquarter
“DEEP KAMAL”
CHAKKAR, KAMANA NAGAR
SHIMLA
HIMACHAL PRADESH
INDIA
PIN 171005
PH NO 91-177-2831892-93
Show quoted text









