ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर Reel देखकर ठगी का शिकार हुआ शख्स, ₹96 लाख के लालच में गंवाए पैसे

सोशल मीडिया पर Reel देखकर ठगी का शिकार हुआ शख्स, ₹96 लाख के लालच में गंवाए पैसे

Khabron wala 

बिलासपुर जिले उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले दधोल निवासी एक व्यक्ति पुराने नोटों और सिक्कों की अच्छी कीमत मिलने के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने सोशल मीडिया पर पुराने नोटों और सिक्कों के बदले लाखों रुपए देने का लालच देकर व्यक्ति से पैसे ऐंठ लिए। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम में दर्ज करवाई है।

पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर एक रील देख रहे थे जिसमें पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी दी जा रही थी। पीड़ित के पास भी कुछ पुराने नोट और सिक्के मौजूद थे, इसलिए उन्होंने रील में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान पीड़ित को बताया गया कि उनके नोटों और सिक्कों की कीमत 96 लाख रुपए है। इसके बाद आरोपियों ने व्यक्ति से एक खाते में 320 रुपए जमा करवाने को कहा।

320 रुपए की रकम जमा करवाने के बाद पीड़ित को 96 लाख रुपए नकद की एक तस्वीर भेजी गई और बताया गया कि यह राशि उन्हें भेजी जा रही है। इसके कुछ समय बाद आरोपियों ने कहा कि रकम पहुंचाने के लिए हवाई जहाज से आना-जाना होगा, जिसके लिए 7,250 रुपए जमा करवाने होंगे। व्यक्ति ने नजदीक के एक लोकमित्र केंद्र से दो किस्तों में यह राशि भी जमा करवा दी।

राशि जमा होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से दोबारा संपर्क किया और बताया कि फाइल गलत बन गई है, जिसके चलते उन्हें फिर से पैसे जमा करवाने होंगे। इस पर व्यक्ति को अपने साथ ठगी होने का शक हुआ और उन्होंने आगे पैसे जमा करवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम में दर्ज करवाई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *