ADVERTISEMENT

30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशीले पदार्थ की ओवरडोज की आशंका

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला चुराह के तीसा का है। मृतक की पहचान भराड़ा गांव (चुराह) निवासी दलीप सिंह (30 वर्षीय), पुत्र नेगी राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह युवक सिविल अस्पताल के समीप एक मेडिकल स्टोर के बाहर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। शुरुआती छानबीन के दौरान अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन या ओवरडोज को मौत की वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *