ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे

 

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के पांवटा साहिब के भूपपूर में हुआ। मृतक की पहचान सुखदर्शन शर्मा (48 वर्षीय), पुत्र राम नाथ सिंह निवासी कठाना (जामली), पोस्ट ऑफिस सुरला तहसील नाहन के रूप में हुई है। वह भूपपूर में अपनी जमीन को देखने के लिए आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि सुखदर्शन शर्मा अपनी बाइक (HP 18A-6774) पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

You may also likePosts

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सुखदर्शन शर्मा लगभग दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं, उनके अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *