ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब  के रामपुर घाट स्कूल में नेंज मेड साइन्स फार्मा द्वारा बच्चों को बांटे गए स्वेटर,  बैग, जूते, जुराबें 

औद्योगिक क्षेत्र रामपुर घाट, पांवटा साहिब स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई मैसर्स नेंज मेड साइन्स फार्मा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए 20 नवंबर 2026 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर घाट के प्रांगण में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के लगभग 681 विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म स्वेटर, स्कूल बैग, जूते, जुराबें तथा बिस्कुट, चिप्स सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नेंज मेड साइन्स फार्मा की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) हरप्रीत सिंह पुरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO & MD) मनमीत सिंह मल्होत्रा, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) बलजीत सिंह गोराया तथा निदेशक (ऑपरेशन्स) सुनील वशिष्ट उपस्थित रहे। कंपनी के मानव संसाधन विभाग से धीरज शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना मल्होत्रा, वंदना कपूर, विद्यालय स्टाफ की ओर से साजिदा बेगम, अंजना तोमर, हेमंत कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय के सदस्य भी उपस्थित रहे।

मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की गई वार्षिक छात्रवृत्ति रही। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी हरप्रीत सिंह पुरी द्वारा कक्षा प्रथम से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

जिसके अंतर्गत कक्षा प्रथम के विद्यार्थी को 1,000 रुपये, कक्षा द्वितीय के विद्यार्थी को 2,000 रुपये तथा इसी क्रम में प्रत्येक अगली कक्षा के लिए 1,000 रुपये की वृद्धि करते हुए कक्षा बारहवीं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 12,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की छात्रा राधिका एवं छात्र आकाश को खेल कूद प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर चयनित होने की उपलब्धि के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
#हिमाचल

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *