ADVERTISEMENT

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पांवटा साहिब में निकला भव्य नगर कीर्तन, पंज प्यारों की अगुवाई में हजारों की संगत हुई शामिल

पांवटा साहिब में गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकटोत्सव के मौके पर सोमवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों ने की। दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरुद्वारे से निकले इस नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत मौजूद रही।यह नगर कीर्तन मुख्य बाजार से होते हुए वाई प्वाइंट, शमशेरपुर तथा बद्रीपुर पहुंचा। वहां से वापस गुरुद्वारा साहिब में शाम को इसका समापन हुआ।

इस दौरान पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। इस नगर कीर्तन में पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में बैंड के साथ शामिल हुए। स्थानीय गतका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया। सिख समुदाय के विभिन्न संगठनों ने भी इस कीर्तन में अपनी हाजिरी भरी। एक भव्य व सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सजाकर नगर कीर्तन का आयोजन हुआ।इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में रुकावट न हो, इसके लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हुए थे। वहीं, पांवटा नगर को भव्य तरीके से सजाया गया था

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *