( नीना गौतम ) जिला कुल्लू आशा वर्कर संघ की बैठक जिला की
प्रधान दिशा देवी की
अध्यक्षता में रायसन में संपन्न हुई। जिसमें लगभग
150 आशा
वर्करों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित जिला
कुल्लू अराजपत्रित
कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिले राम ठाकुर
व राज्य चतुर्थ
श्रेणी कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर ठाकुर
उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम भारत माता की जय के साथ बैठक का जोरदार आगाज किया
गया।
बैठक में आशा
वर्करों की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किए गए
जिसमें आशा वर्करों
को कम से कम 10 हजार का मानदेय
प्रदान करने के लिए
मुख्यमंत्री से अर्ज
की है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ
सुरक्षा योजना के
तहत मिल रहे
इंसेंटिव को100 रुपए से बढ़ाकर ढ़ाई
सौ रुपए प्रदान करनेए
वर्दी भत्ता प्रदान
करने, वरिष्ठ आशा वर्करों
को दाई के पद पर लगवाने,
इन्हें नियमित
कर्मचारी घोषित करने व की भी मांग भी मांग उठाई गई।
जिलाध्यक्ष ने
माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया है कि आशा
वर्करों की समस्त
मांगों को पूरा करने के लिए बजट सत्र में प्रावधान
करें।












