विकासखंड पांवटा साहिब के राजकीय प्राइमरी विद्यालय बातामंडी की तस्वीरें इन दिनों देखने लायक है जहां एक तरफ लोग दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ कर रहे हैं वहीं अब लोग हिमाचल के राजकीय प्राइमरी स्कूल बाता मंडी की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं
हम बात कर रहे हैं विकास खंड पांवटासाहिब के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाता मंडी की जहां पर मुख्य शिक्षक रामपाल पवार व उनके समस्त स्टाफ मेंबर्स रितु, मीनाक्षी, इकबाल व सकूली बच्चों ने मेहनत कर स्कूल की रूपरेखा ही बदल दी है स्कूल की दीवारें रंगीन कर दी गई है तथा हर दीवार स्कूली बच्चों को कुछ ना कुछ पाठ पढ़ा रही है स्कूल की दीवारों पर तरह-तरह के स्लोगन तथा चित्र दर्शाए गए हैं वहीं स्कूल प्रांगण में पेड़ पौधे लगाए गए हैं तथा सुंदर गमलों से सजाया गया है स्कूल प्रांगण में स्कूली बच्चों के द्वारा कूड़े कचरे से पॉलिबरिक्स बनाई गई है तथा रसोई व कक्षा कमरे व बाथरूम की साफ-सफाई देखने लायक है इस स्कूल की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है तथा हर कोई इस स्कूल के स्टाफ को बधाई दे रहा है।












