• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जात-पात की बेड़ियों से कब मिलेगी आजादी, हमीरपुर में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार पर विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

Desk by Desk
1 year ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हमीरपुर के बड़सर में एक बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। अनुसूचित जाति के होने के कारण अन्य जाति के लोगों ने श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया जिसके चलते दो घंटे तक शव को मुखाग्नि नहीं दी जा सकी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। 21वीं सदी के दौर में भी प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जात पात का असर लोगों के मन से नहीं निकल पाया है।उपमंडल बड़सर के अंतर्गत कड़साई पंचायत में अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार को लेकर भेवड सहेली श्मशानघाट में विवाद हो गया।

You may also likePosts

नाहन मैडीकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : डा. बिंदल

Solan: मादक पदार्थ तस्करी मामले में 47.76 लाख रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज

हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 100 से अधिक सड़कें बंद

Solan: घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा…अब पंजाब की नहर में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

पानी का बहाव होने के कारण नहीं पहुंचा जा सकता था श्मशानघाट तक

यहां साथ लगते ननावां गांव के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लेकिन जिस जगह अनुसूचित जाति के लोग अंतिम संस्कार करते हैं, वहां बरसात के कारण संस्कार नहीं किया जा सकता था। उस जगह पानी का बहाव था और रास्ता भी खराब हो चुका है।

आपसी समझौत से हुआ फैसला 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। लोगों के हंगामे के दौरान करीब 2 घंटे तक शव श्मशानघाट पर पड़ा रहा। अंत में पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद आपसी समझौते से शव को जलाने का फैसला लिया गया।

बरसात के मौसम के लिए लोगों ने पंचायत के माध्यम से मांगी थी अनुमति

कड़साई पंचायत प्रधान के मुताबिक समस्या को देखते हुए ननावां गांव के लोगों ने प्रस्ताव डालकर पंचायत से अनुमति मांगी कि बरसात के मौसम में हमें इस श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार करने दिया जाए। लेकिन गांववासियों की असहमति के बाद इस प्रस्ताव को लौटा दिया गया, इसके बाद यह मामला प्रशासन के पास पहुंचा और फैसला किया गया कि जल्द ही सरकारी भूमि चिह्नित कर किसी उपयुक्त जगह श्मशानघाट बनाया जाएगा।

सरकारी पैसे से बने श्मशानघाट पर सबका अधिकार

ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जातियों के शव को जलाने संबंधी कोई नियम कानून नहीं है, केवल आपसी सहमति से शव अलग-अलग जलाए जाते हैं। सरकारी भूमि पर सरकारी पैसे से किए गए निर्माण पर सभी लोगों का हक है। अगर प्रशासन के समझाने के बाद भी लोग जात-पात को लेकर शव जलाने नहीं देते तो पुलिस के पास कानूनी कार्रवाई का अधिकार भी है।

पुलिस ने लोगों को समझाकर संस्कार करवाया

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी लोगों को समझाकर अंतिम संस्कार करवाया गया है। स्थानीय प्रशासन से बात की गई है उपयुक्त जगह देखकर उनके लिए अलग से श्मशानघाट बनाया जाएगा।

Share160SendTweet100
Previous Post

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में 6 वीं कक्षा में प्रवेश हेतू 13 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

Next Post

नाहन में चाइनीस मांझे से पतंग उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम , पर्यावरण और जन सुरक्षा को खतरा बताकर दी चेतावनी

Next Post
नाहन में चाइनीस मांझे से पतंग उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई  : एसडीएम , पर्यावरण और जन सुरक्षा को खतरा बताकर दी चेतावनी

नाहन में चाइनीस मांझे से पतंग उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम , पर्यावरण और जन सुरक्षा को खतरा बताकर दी चेतावनी

पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी निर्णय , सिरमौर के धौलाकुआं माजरा योजना क्षेत्र के लिए विकास योजना को स्वीकृति प्रदान की

पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी निर्णय , सिरमौर के धौलाकुआं माजरा योजना क्षेत्र के लिए विकास योजना को स्वीकृति प्रदान की

नाहन : पुलिस ने 3 युवकों को चिट्टे (हैरोइन) सहित गिरफ्तार किया

नाहन : पुलिस ने 3 युवकों को चिट्टे (हैरोइन) सहित गिरफ्तार किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App