शनिवार की शाम भारी बारिश व ओलावृष्टि के चलते इलाके में किसानों को भारी नुकसान हुआ इन दिनों जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार है तथा कटाई के लिए किसान लगे हुए हैं तथा इस दौरान खराब मौसम के चलते भारी बारिश व ओलावृष्टि के चलते यह फसल खराब हो रही है वहीं क्षेत्र में राजमा,प्याज, लहसुन, आम, लीची, कटहल आदि की फसल को काफी नुकसान हुआ है किसानों का कहना है कि एक तो करोना की मार ऊपर से इस तरह की मौसम से वह परेशान है पहले ही किसान कर्ज में डूबा हुआ है तथा इतनी भारी ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है तथा नकदी फसलें आम, लीची, कटहल आदि को भी नुकसान पहुंचा है
इसी दौरान हिमाचल किसान सभा सिरमौर कमेटी ने पांवटा साहिब के कुंजा,निहालगढ़,फूलपुर, नवादा,शिवपुर,अमरकोट, सूरजपुर,कुंडीयोंआदि पचायतों में ओलावृष्टि से गेहूँ, राजमाह,प्याज़, आम,लीची, कठलल, बरसीन आदि फसलों के नुक़सान पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए सरकार से 5000 रूपये पर बीघा मुआवजे की माँग की है।वही विधायक सुखराम चौधरी ने आज मौसम की वजह से गेहूँ के हुए नुक़सान का जायज़ा लिया गया,उन्होंने कहा कि कई क़िसानो की शत प्रतिशत फ़सल की क्षति हों गयीं हैं।जिससे किसान क़र्ज़ तले आ गया हैं,क़िसानो को विशेष मुआवज़ा देने हेतु मुख्यमंत्री जी व कृषि मंत्री से बात की जायेंगी।सामान्य मुआवज़े हेतु स्थानीय प्रशासन को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।












