गत दिवस सिरमौर पुलिस की एस आई यू टीम गश्त के दौरान समय 1.20 बजे दिन जबल का बाग के करीब पहुंची तो सड़क के किनारे पर एक वेगनार कार No HP16-6257 खड़ी थी जिसके साथ पाँच लड़के खड़े थे जो की गाड़ी की खुली डिकी मे शराब के पेग बना कर पी रहे थे पूछने पर सभी पाचों ने अपने नाम हिमांशु, अक्षय ,सौरब पुंडीर,माधव चावला ,व महेश कुमार सभी निवासी नाहन बतलाया |
जो की Lockdown व Curfew के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए सड़क पर शराब पीते हुए पाए गए । जिस पर पाचों लड़कों के विरुद्ध पर पुलिस थाना नाहन मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |












