ADVERTISEMENT

पुलिस ने बद्दी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Khabron wala

सोलन जिले के बद्दी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एसपी विनोद धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि उस दिन तीनों साथी शराब पी रहे थे, फिर अचानक किसी बात को लेकर इनके बीच कहासूनी हो गई।

जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियो ने मृतक पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।

हालांकि पुलिस ने हत्या की असल वजह नहीं बताई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार निवासी बिहार व राहुल सिंह निवासी नूरपुर कांगड़ा के रुप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान ओमकार चौधरी, निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!