ADVERTISEMENT

चिट्टा न मिलने पर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौ*त

Khabron wala 

कांगड़ा थाना क्षेत्र में नशे की लत से जुड़ा एक मामला सामने आया है। कथित रूप से चिट्टा नहीं मिलने से परेशान 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर अवस्था में उसे डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक पिछले दो-तीन दिनों से चिट्टा नहीं मिलने के कारण परेशान था। सोमवार दोपहर जब घर पर कोई नहीं था तो उसने चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी के लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वह फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर बताया कि मृतक नशे का आदी था। मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को टांडा मैडीकल कालेज में करवाया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *