ADVERTISEMENT

बनखंडी के रोहित गोस्वामी की मेहनत लाई रंग, भारतीय सेना में हासिल किया बड़ा मुकाम

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के एक छोटे से बनखंडी गांव के निवासी रोहित गोस्वामी ने भारतीय सेना में रिलिजियस टीचर (जूनियर कमिश्नड ऑफिसर ) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर धर्म शिक्षक के पद पर चयनित होकर बनखंडी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोहित गोस्वामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनखंडी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया। करीब 8 वर्षों तक सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर रिलिजियस टीचर (जेसीओ) की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

रोहित एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता खेतीवाड़ी करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रोहित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से बनखंडी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के रूप में वह सैनिकों के आध्यात्मिक एवं नैतिक मार्गदर्शन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!