ADVERTISEMENT

देश में बजा HP POLICE का डंका, ERSS-112 रिस्पांस टाइम में हासिल किया पहला स्थान

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन स्थितियों में लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाने के मामले में पूरे देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। एमरजैंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस-112) की अगस्त 2026 की रिस्पांस टाइम रैंकिंग में प्रदेश पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अपनी इसी त्वरित कार्यप्रणाली के दम पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अन्य सभी राज्यों को पछाड़ते हुए पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पुलिस का औसत घटना प्रतिक्रिया समय देश में सबसे कम मात्र 3.44 मिनट रहा है। इस शानदार रिस्पांस टाइम का तकनीकी विभाजन विभागीय मुस्तैदी और अत्याधुनिक तकनीक के बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल उठाने का समय (कॉल टेकर रिस्पांस टाइम) मात्र 2 मिनट 2 सैकेंड रहा। इसके बाद टीम को मैसेज भेजने (डिस्पैचर रिस्पांस टाइम) में महज 9 सैकेंड का समय लगा। वहीं, घटनास्थल तक एमरजैंसी रिस्पांस यूनिट (ईआरयू) की गाड़ी पहुंचने का समय मात्र 1 मिनट 33 सैकेंड दर्ज किया गया है।

जवानों की मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम : डीजीपी

हिमाचल प्रदेश पुलिस की इस ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर डीजीपी अशोक तिवारी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस बल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना हिमाचल प्रदेश पुलिस के हर एक अधिकारी और जवान की दिन-रात की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और शानदार आपसी समन्वय का सीधा परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस भविष्य में भी प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए इसी तत्परता से काम करती रहेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *