ADVERTISEMENT

फेसबुक पर निवेश का झांसा: मंडी के व्यक्ति को मोटा मुनाफा कमाना पड़ा महंगा, गंवाए 9 लाख से ज्यादा

Khabron wala 

ऑनलाइन कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच जिला मंडी के लडभड़ोल के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर उससे 9,63,950 रुपए से अधिक की राशि जमा करवा ली गई। जब उसने 1,000 डॉलर निकालने की कोशिश की तो उससे अतिरिक्त रकम की मांग की गई। इस पर कुलदीप सिंह को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। रैंस गांव निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में सितारा रानी और मीरा रानी पर ऑनलाइन कारोबार में मुनाफे का झांसा देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बैंक खातों और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *