ADVERTISEMENT

हिमाचल के कुल्लू में शराब के छह ठेके सील, एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलना पड़ा महंगा

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शराब के छह ठेकों को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है. इन पर आरोप है कि ठेकेदारों ने तय कीमत से अधिक दाम वसूले और शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है.

जानकारी के अनुसार, ओवरचार्जिंग की लगातार शिकायतों पर छह शराब ठेकों पर एक्शन लिया गया है और प्रत्येक ठेके पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है. बताया जा रहा है कि टूरिस्ट ने इस संबंध में शिकायत की थी.

राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के उपायुक्त गग्नेश गुप्ता ने बताया कि किसी भी शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से एक भी रुपया अधिक वसूलना सीधे तौर पर कानूनी अपराध है. इन ठेकों पर तय दरों से ज्यादा दाम वसूले जाने की गुप्त और लिखित शिकायतें मिल रही थीं.

उपायुक्त गग्नेश गुप्ता ने बताया कि शमशी, बाशिंग, सरवरी बाजार, जगतसुख, मनालसू और हरिपुर में शराब की दुकानों को सील कर दिया है. अब जुर्माना अदा करने के बाद ही अब संचालक दुकानें खोल सकेंगे. उन्होंने सभी शराब विक्रेताओं को दो टूक शब्दों में वे भविष्य में चेतावनी दी है कि केवल और केवल निर्धारित दरों पर ही शराब की बिक्री करें, अन्यथा दोबारा शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी और भी कठोर कारवाई की जाएगी. गौर रहे कि कुल्लू, मंडी और लाहौल स्पीति में तेलंगाना की कंपनी ने शराब के ठेके खरीदे हैं.

गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के कई शराब ठेकों में स्टॉक की कमी भी चल रही है. विभाग संबंधित कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर इसका समाधान कर रहा है. जल्द ही स्टॉक से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी. बीयर की खाली किल्लत देखने को मिल रही है. गौर रहे कि चंद रोज पहले कुल्लू आबकारी विभाग ने 500 पेटी अवैध बीयर भी एक ट्रक से पकड़ी थी.

 

 

 

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *