ADVERTISEMENT

दर्दनाक सड़क हादसा: अस्थायी झुग्गियों पर टिप्पर पलटने से मां-बेटी की मौत

Khabron wala 

हरोली क्षेत्र के गांव बाथड़ी में एक क्रशर पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर लगभग 12 फुट की ऊंचाई से नीचे बनी अस्थायी झुग्गियों पर पलट गया। हादसे में झुग्गी के अंदर मौजूद मां और उसकी 6 साल की मासूम बेटी की टिप्पर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रिंकी (40) और उसकी बेटी कोमल (6) निवासी बिहार के रूप में हुई है।

दोनों अस्थायी रूप से बाथड़ी में रह रही थीं। पिता क्रशर पर ही काम करता था। घटना के बाद चालक टिप्पर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी हरोली मोहन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है। टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *