Khabron wala
पांवटा साहिब के हॉटेस्ट सीटों में से एक वार्ड नंबर 9 में इंद्रजीत से मीका को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है बता दे के वार्ड में सबसे अधिक युवा वोटर है अगर वह उन्हें अपनी अपील से प्रभावित कर पाए तो सबसे मजबूत कैंडिडेट्स में से निकलकर सामने आएंगे।
दरअसल वार्ड नंबर 9 में युवाओं का एक बड़ा टपका इंद्रजीत सिंह मीका को समर्थन दे रहा है। जिसके कारण युवाओं के परिवार भी उनसे जुड़ गए हैं ऐसे में उनका प्रभाव और समर्थन काफी बढ़ गया है जिस तरह से वह घर-घर जाकर लोगों से अपनी अपील पर वोट मांग रहे हैं वह काफी प्रभावित लोगों को कर रहा है।
इंद्रजीत सिंह मिक्का की टीम में दर्जनों युवा कर रहे उनका प्रचार…
वैसे तो हर उम्र के लोग इंद्रजीत मिक्का के साथ जुड़े हैं लेकिन युवा विशेष तौर पर कई टीमें बनाकर उनके लिए काम कर रहे हैं। घर-घर में जाकर नशे का विरोध, सड़क गलियों नालियों और विशेष तौर पर सीवरेज लीकेज के लिए वह अभियान चलाएंगे और वार्ड नंबर 9 में जहां पर सीवरेज कनेक्शन नहीं पहुंचे हैं उन सभी परिवारों को भी सिवरेज कनेक्शन दिलवाया जाएगा।









