नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड 09 क्षेत्र में एक मकान के कथित तौर पर नियमों के विपरीत निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता युवक ने संबंधित विभाग पर मामले में अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर युवक एसडीएम कार्यालय पांवटा के बाहर धरने पर बैठ गया है।
शिकायतकर्ता युवक संदीप कुमार का कहना है कि नगर पालिका के जेई मुकेश कुमार ने भ्रष्टाचार कर ठेकेदार राजेंद्र कुमार को फायदा पहुंचाया है युवक का कहना है कि ठेकेदार राजेंद्र 9 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ चुका है वह राजनीतिक पकड़ के चलते वह उसको प्रताड़ित कर रहा है शिकायतकर्ता ने जेई मुकेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा कि बिना रिश्वत लिए आरोपी जेई मुकेश कुमार किसी का नक्शा भी पास नहीं करता और आर्टिटेक लोगों से जेई मुकेश कुमार को पैसे देने के लिए पैसे इकट्ठे करते हैं इन आरोपों के बाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एमसी क्षेत्र में संबंधित भवन का निर्माण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। इस संबंध में उसके द्वारा संबंधित विभाग को शिकायत भी दी गई, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत कर्ता का कहना है कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उसका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की कथित अनदेखी के कारण उसे धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धरने पर बैठे शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर निर्माण की वैधता स्पष्ट करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है । वहीं मामले को लेकर नगर पालिका के मुकेश कुमार का कहना है कि नक्शा के अनुसार ही मकान बनाया गया है और अपने एरिया में ही खिड़की दरवाजे और वेंटिलेशन एरिया रखे गए हैं पानी की निकासी के लिए भी नक्शा के अनुसार ड्रेनेज बनाई गई है लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं ।












