गोजर सीट से बीडीसी पद के लिए कमल सैनी को युवाओं का मिल रहा भरपूर समर्थन
गोजर सीट से बीडीसी पद के लिए कमल सैनी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। खासकर युवाओं में उनके प्रति काफी उत्साह देखने को मिला और उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। गुर्जर पंचायत प्रधान पद के लिए दावेदार रणवीर सिंह फौजी ने कहा कि कमल सैनी एक सशक्त उम्मीदवार है
कमल सैनी ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन के बाद समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी भी की।












