विश्वव्यापी लॉक डाउन के चलते जहां पर पूरा विश्व करोना वायरस की मार झेल रहा है वहीं पर वन्यजीव इस लॉक डाउन का भरपूर मजा लेने में मस्त है। मामला हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के गांव कुंजा ग्रांट का है जहां पर एक नर चितल ( झांक ) जंगल से निकलकर चहलकदमी करता हुआ गांव में घुस कर घरों का जायजा लेने लगा ज्यों ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड वन विभाग के वाइल्ड लाइफ टीम को सूचित किया गया |
कुंजा ग्रांट में वन विभाग की वाइल्डलाइफ टीम ने ग्रामीणों की सहायता से नर चीतल ( झांक ) को बमुश्किल काबू में करते हुए गांव से सुरक्षित निकाल कर दोबारा जंगल में छोड़ दिया पाँवटा साहब के यमुना पार इस गांव से लगने वाला जंगल उत्तराखंड के बहुचर्चित राजाजी नेशनल पार्क से सटा हुआ है जिस कारण यहां पर वन्यजीवों की बहुतायत है।












