माजरा पुलिस स्टेशन में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है | मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर मस्जिद में तैनात अमीर अहमद निवासी मुरादाबाद व एक स्थानीय बच्चे के साथ चार-पांच दिन से लगातार कुकर्म कर रहा था जिसकी जानकारी बच्चे के माता-पिता को लगी तो उन्होंने माजरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमीर अहमद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है तथा पिछले कुछ समय से भगवानपुर में रह रहा था मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमोर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है












