ADVERTISEMENT

बार एसोसिएशन पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी घोषित

बार एसोसिएशन पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी घोषित

पांवटा साहिब। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। निर्वाचन के उपरांत नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में सतपाल डारिया को अध्यक्ष (President), अजय धीमान को महासचिव (General Secretary) तथा सुशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष (Cashier) चुना गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी बार और बेंच के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अधिवक्ताओं के हितों एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *