ADVERTISEMENT

सुनील कुमार चौधरी बने भाजपा मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी

सुनील कुमार चौधरी बने भाजपा मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों व जन-आंदोलनों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी कड़ी में स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री श्री सुखराम चौधरी जी के बेहद करीबी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता सुनील कुमार चौधरी को भाजपा मंडल पांवटा साहिब का वरिष्ठ मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सुनील कुमार चौधरी की नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और बेहतरीन मीडिया प्रबंधन क्षमता को देखते हुए पार्टी उच्च कमान तथा विधायक सुखराम चौधरी ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!