ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: मुख्य बाजार में दुकानदारों ने घेरी 5 से 10 फीट तक सड़क, यातायात प्रभावित

Khabron wala

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा 5 से 10 फीट तक अतिक्रमण करने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप यातायात जाम हो रहा है। सुबह शाम यहाँ गाड़ियों का लंबा जाम लग रहा है शाम के समय तो इस बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बता दे कि मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से सड़कों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे शहर की सड़कें दिन-प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है और शहरवासियों को आवागमन करने में भी दिक्कतें हो रहीं हैं। उधर, नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण पर कोई खास कार्रवाई न होने के चलते ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं।मुख्य बाजार में गीता भवन से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक व्यापारियों ने दुकान का सामान दुकानों के बाहर सड़कों पर ही रखा हुआ है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। साथ ही रेहड़ी फड़ियां भी सड़क पर ही लग रहीं हैं। यहां वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम लगा रहता है।लोगो का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार में बस अड्डा से लेकर गीता भवन से होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक तक व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे शहर की सड़कें सिकुड़ गईं हैं। दुकानदारों ने जल निकासी की नालियों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे नालियों की सफाई करना भी सफाई कर्मियों को मुश्किल हो जाता है।इसके साथ ही दुकानों का सामान भी सड़कों के किनारों पर रख कर बेचा जा रहा हैं। आलम यह है कि शहरवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों की मांग है कि नगर परिषद को अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।उधर, नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि पहले व्यापारियों को सड़क से सामान उठाने का आग्रह किया जाएगा अगर उसके बाद भी कोई व्यापारी सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!