Paonta Sahib: अप्रैल के महीने में ही गर्मी से लोग परेशान, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार….
Khabron wala
पांवटा साहिब में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. देश के कई शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं. तेज धूप होने की वजह से लोग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। शहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. शहर में रविबार को सबसे अधिक तापमान में दर्ज किया गया. यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा.इसके इलावा पांवटा के आस पास के कई इलाको में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा .मौसम विभाग ने सेंट्रल, वेस्ट और नॉर्थ इंडिया में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी भी दे दी है. मौसम विभाग के अधिकारियो ने बताया कि मौसम गर्म है, हवाएं चल रही हैं और अगले पांच दिन रक लू चलने की उम्मीद है।उसके बाद तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पांवटा शहर में मई के महीने में गर्मी चरम सीमा पर है। चलते लोगो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हे लोगो का मानना हे की अगर इसी तरह तापमान बढ़ता गया तो इस गर्मी में रहना मुश्किल हो जाएगा । जिसके चलते पांवटा वासियो को भारी गर्मी सहन करनी पड़ेगी। शहर के व्यपारी सचिन गर्ग,मनीष,संजीव,अख्तर अली ने बताया की पड़ रही लू बाली गर्मी के कारण बाजार में ग्राहक कम नजर आ रहा हे जिसके चलते व्यपार भी मंदा हो गया हे उन्होंने कहा की अगर गर्मी ऐसे ही पड़ती रही तो जून तक शहर में व्यपारी को मंदी के दौर से गुजरना पडेगा। इसी दौरान स्थनीय लोगो ने बताया की पड़ रही इस गर्मी के चलते शहर में मच्छर की तेदात भारी मात्रा में हो गई हे जिसके चलते बीमारिया होने का खतरा बढ़ गया है। पांवटा शहर में बढ़ती गर्मी से लोग व बच्चे बीमार पड़ रहे है जिसके कारण पांवटा हॉस्पिटल में भी मरीजों की ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। इस दौरान गर्मी से बचने के लीय लोग यमुना नदी व अन्य नदी में भी नहाने पहुंच रहे हे साथ ही जूस व आसक्रीम की दुकानों पर भी लोगो की भीड़ है गर्मी से बचने के लीय लोग अपने काम के इलावा कहि नहीं जा रहे है। उधर बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है प्रशासन ने लोगो से अपील की हे की दोपहर के समय घर पर ही रहे अगर जरूरी काम नहीं हे तो बहार ना निकले।










