Paonta Sahib: ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवा के 400 कैप्सूल बरामद किये…
पांवटा साहिब। ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरबार देर रात कुंजा मतरालियों में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवा के 400 कैप्सूल बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर अमित व पुलिस चौंकी रामपुर घाट के इंचार्ज दयाल की अगुवाई में की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमन गुप्ता नामक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रेगाब्लिन 400 कैप्सूल* मिले। पूछताछ में वह दवा का न तो लाइसेंस दिखा सका और न ही खरीद का कोई बिल प्रस्तुत कर पाया।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमन गुप्ता के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ड्रग इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि बिना अधिकृत दस्तावेजों के नशीली दवाओं का परिवहन *ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940* के तहत दंडनीय अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उक्त अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जब्त दवा को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि कि है।
