पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के लिए नवीन शर्मा का चुनाव निशान ताला चाबी 

पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के लिए नवीन शर्मा का चुनाव निशान ताला चाबी

 

( जसवीर सिंह हंस ) वार्ड 9 से पार्षद के लिए नवीन शर्मा को चुनाव निशान ताला चाबी मिला है | एसडीएम ऑफिस में नगरपालिका पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए गए जिसमें वार्ड 9 से पार्षद के लिए नवीन शर्मा को चुनाव निशान ताला चाबी आवंटित हुआ है |

नवीन शर्मा की माता जी सुदेश शर्मा भी वार्ड नंबर 9 का प्रतिनिधित्व कर चुकी है वार्ड नंबर 9 में उनकी छवि एक समाजसेवी महिला के रूप में थी वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रही हैं कुछ समय पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है जिसकी सहानभूति भी नवीन शर्मा को मिल रही हैं

यही नहीं वार्ड के अधिकतर लोगों का उनको समर्थन मिल रहा है नवीन शर्मा को वार्ड में लोग बहुत इज्जत देते हैं तथा उनकी छवि भी वार्ड में काफी अच्छी है पार्षद रहते उन्होंने वार्ड में अनेकों विकास कार्य भी करवाए हैं जिसका लाभ उनको आने वाले चुनाव में मिलेगा नवीन शर्मा ने वार्ड के लोगों से अपील की है कि उनको वोट देकर सफल बनाएं ताकि वह वार्ड में विकास कार्यो को आगे बढ़ा सके

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!