राष्ट्रीय आर्किटेक्चर परीक्षा में पार्थ ठाकुर का जलवा, देशभर में हासिल की 7वीं रैंक

*गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ ठाकुर ने स्थापित किया अभूतपूर्व कीर्तिमान। राष्ट्रीय आर्किटेक्चर परीक्षा में देश भर में हासिल किया सातवां रैंक।*

*राष्ट्रीय आर्किटेक्चर परीक्षा में पार्थ ठाकुर का जलवा, देशभर में हासिल की 7वीं रैंक*

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के होनहार छात्र पार्थ ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की आर्किटेक्चर परीक्षा में ऑल इंडिया 7वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए ) द्वारा जारी परिणाम के अनुसार पार्थ ठाकुर ने 99.9948605 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है। टॉप-10 राष्ट्रीय रैंकिंग सूची में पार्थ ठाकुर का नाम 7वें स्थान पर दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश से टॉप-10 में जगह बनाने वाले वह एकमात्र छात्र बने हैं।पार्थ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षा में देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।

विद्यालय के डारेक्टर गुरजीत सिंह सैनी व प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने पार्थ की सफलता को स्कूल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। स्कूल प्रशासन ने कहा कि पार्थ ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़े सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। विद्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि “उत्कृष्टता अपनी पहचान स्वयं बना लेती है।” पार्थ की इस सफलता ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। पार्थ ठाकुर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिक्षकों, अभिभावकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि निश्चित रूप से पांवटा साहिब के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को बड़े लक्ष्य तय करने का हौसला देगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!