31 मार्च 2025 से 31 जुलाई 2026 तक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के बिजली फीडरों के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं।
11kV फीडरों पर: – 2,777 ट्रिपिंग – 3,108 ब्रेकडाउन – 2,624 फॉल्ट शटडाउन
– 1,877 पावर कट
कुल 376 घंटे 43 मिनट बिजली बाधित रही।
33kV फीडरों पर: – 374 ट्रिपिंग – 211 ब्रेकडाउन – 282 फॉल्ट शटडाउन – 269 पावर कट
कुल 81 घंटे 39 मिनट बिजली बाधित रही।
यानी दोनों स्तरों को मिलाकर 458 घंटे 22 मिनट, अर्थात लगभग 19 दिन, बिजली बाधित रही।यह केवल आंकड़े नहीं हैं—ये पांवटा साहिब की जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को झेलनी पड़ी परेशानी की तस्वीर है।
इसी गंभीर विषय को विधानसभा के तारांकित प्रश्न संख्या 4583 के माध्यम से सदन में उठाकर सरकार से माहवार विस्तृत ब्यौरा और बिजली बाधित होने के कारणों पर जवाब मांगा है। ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन, फॉल्ट शटडाउन और पावर कट की समस्या का स्थायी समाधान होना जरूरी है।
विधायक सुखराम चौधरी का कहना है कि जनता की आवाज़ विधानसभा के पटल तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है। पांवटा साहिब के हक़ और जनहित की यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।










