*पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 3.21 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज*
दिनांक 31/08/2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बद्रीपुर के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति विजय सिंह निवासी ज्वालापुर,डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, तारूवाला में एक पुरानी पानी की टंकी के नीचे बने कमरा के अन्दर मौजूद है जो वहाँ स्मैक/हैरोईन बेचने की फिराक में आया हुआ है । पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से 3.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।












