ADVERTISEMENT

राजगढ़ : देवर भाभी का रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से हमला

उपमंडल में दो लोगों का रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि, घटना में महिला व पुरुष को कोई चोट नहीं आई है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दो व्यक्तियों ने बीच सड़क में अपनी कार खड़ी कर बाइक से आ रहे महिला व पुरुष को रोका और बाइक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए।


शिलांजी स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने दो लोगों पर उसका रास्ता रोककर मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिक्षक का आरोप है कि जब वह अपने घर बाइक पर आ रहा था तो दो लोगों ने उसका रास्ता रोका। एक ने उसकी बाइक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। संदीप कुमार निवासी कनोग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शिलांजी स्कूल में टीजीटी के पद पर तैनात है। वह रोजाना अपनी बाइक पर स्कूल आता है। जब वह अपनी भाभी के साथ अपने घर कनोग आ रहे थे तो ऊपरला धंघडेल में दो व्यक्तियों ने कार में आकर पहले उसका रास्ता रोका। फिर कार को बीच सड़क में लगाकर बाइक तोड़ दी। इस मामले की राजगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!