हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी बनी रजनी पाटिल:राजीव शुक्ला की जगह लेंगी, हाईकमान ने 14 राज्यों के इंचार्ज बदले, देर रात जारी किए आदेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने रजनी पाटिल को हिमाचल कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है। इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देर रात आदेश जारी कर दिए है।

You may also likePosts

रजनी पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। वह राज्यसभा में सांसद है। रजनी पाटिल हिमाचल में अब राजीव शुक्ला का स्थान लेंगी। बीते पांच सालों से कांग्रेस हाईकमान ने राजीव शुक्ला हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बना रखा था।

रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी है। 22 मई 2018 को उन्हें हिमाचल कांग्रेस का पहली बार प्रभारी लगाया गया था। कांग्रेस हाईकमान ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दूसरी बार यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

हिमाचल में कांग्रेस का संगठन तीन महीने से अधिक समय से भंग है। ऐसे समय में रजनी पाटिल को यह दायित्व मिला है। जाहिर है कि नए संगठन बनाने में उनका रोल महत्वपूर्ण रहने वाला है।

कौन हैं रजनी पाटिल

रजनी पाटिल का जन्म 5 दिसंबर 1958 को हुआ। वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद 2013 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया।

रजनी 1996 में भाजपा के बैनर तले सबसे पहले बीड लोकसभा से चुनाव जीती थीं, लेकिन बाद में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं।

14 राज्यों के प्रभारी लगाए गए

हिमाचल के साथ साथ कांग्रेस ने 14 राज्यों में प्रभारी और 2 को महासचिव बनाया है। रजनी पाटिल को हिमाचल के साथ चंडीगढ़ का भी प्रभारी बनाया गया है। वह दो राज्यों की जिम्मेदारी संभालेगी।

बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्यप्रदेश, गिरीश चोधंकर को तमिलनाडु व पुड्डुचैरी, अजय कुमार लालू को उड़ीसा, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तागिरी संकर उल्का को मणिपुर, त्रिपुर, सिक्किम और नगालैंड तथा कृ़ष्णा अल्वरु को बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!