सोलन नगर निगम चुनाव: शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह, 11 बजे तक 27.62% वोटिंग

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम के आम चुनाव के लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर रौनक देखने को मिल रही है। लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने और शहर की नई सरकार चुनने के लिए मतदाता कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा जारी शुरूआती आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक सोलन में कुल 27.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

आंकड़ों के मुताबिक सोलन नगर निगम क्षेत्र में कुल 34147 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से शुरुआती घंटों (सुबह 11 बजे तक) में ही 9433 मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाकर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है। मतदान के शुरूआती रुझानों पर नजर डालें, तो पुरुष मतदाता बूथों तक पहुंचने में महिलाओं के मुकाबले थोड़े आगे नजर आ रहे हैं। सोलन नगर निगम क्षेत्र में कुल 17,273 पंजीकृत पुरुष मतदाता हैं, जिनमें से 11 बजे तक 4,962 पुरुषों ने वोट डाला। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 28.73% रहा। वहीं शहर में 16,873 पंजीकृत महिला मतदाता हैं, जिनमें से 4,471 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 26.5% दर्ज किया गया। बता दें कि मतदाता सूची में अन्य श्रेणी का एक मतदाता भी पंजीकृत है, लेकिन 11 बजे तक इस श्रेणी में कोई वोट नहीं पड़ा था।

चुनाव प्रशासन ने मतदान को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का मानना है कि दिन चढ़ने के साथ-साथ, खासकर दोपहर के बाद मतदान केंद्रों पर भीड़ और बढ़ेगी तथा अंतिम मतदान प्रतिशत में भारी उछाल देखने को मिलेगा। प्रशासन लगातार हर दो घंटे की रिपोर्ट अपडेट कर रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!