हिमाचल के इस कारागार में जेल वार्डर पर हमला, बीचबचाव करने आए हवलदार को भी पीटा, 5 बंदियों पर केस

Khabron wala 

उप कारागार किशनपुरा में ड्यूटी के दौरान जेल वार्डर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस थाना मानपुरा में पांच बंदियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और Prisons Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के दौरान हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव थाची, जिला मंडी, जो उप कारागार किशनपुरा में बतौर जेल वार्डर तैनात हैं, 16 मई को निगरानी ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान बंदी सूर्यातेज पुत्र ईश्वर, दीपक पुत्र दिलबाग, सुनील पुत्र सुरेंद्र, गुरचरण पुत्र कमल और गगन पुत्र विनोद ने कथित तौर पर एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें सिर और पीठ पर चोटें आईं।

शिकायत में ये भी बताया गया कि जब हवलदार नंदलाल मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें लगीं। बाद में अन्य ड्यूटी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बंदियों ने ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस थाना मानपुरा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!