श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति की गिरी नदी से डूबने में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह निवासी माईना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास पालर से होते हुए अपनी ससुराल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पालर के समीप गिरी नदी को पार कर जाने लगा, तो वह नदी के पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और वह नदी में डूब गया। जब वह देर रात तक ससुराल नहीं पहुंचा, तो उसके परिजनों के साथ दूरभाष पर संपर्क भी नहीं हुआ।
तो उसके परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। मगर शनिवार देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह संगड़ाह पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। फिर स्थानीय लोगों व संगड़ाह पुलिस ने करीब 5 घंटे की खोज के बाद सुरेंद्र सिंह का शव गिरी नदी से ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया तथा पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की पुष्टि संगड़ाह पुलिस थाना प्रभारी जीतराम ने की है।











