ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब हत्याकांड: दोनों आरोपित चार दिन के पुलिस रिमांड पर, नशा ओर वेश्यावृती हो सकती है हत्या की असल वजह

Khabron wala 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी भाव सिंह हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या के पीछे के कारण और घटनाक्रम को लेकर आरोपितों से पूछताछ करेगी।

पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले पार्किंग में मोहम्मद आमिर, रेखा कुमारी और सब्जी व्यापारी भाव सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान तेजधार हथियार से हमला किए जाने के बाद भाव सिंह की मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहासुनी की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद ने हत्या का रूप कैसे लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि वारदात के समय आरोपितों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।

मंगलवार देर शाम शिमला से फॉरेंसिक टीम भी पांवटा साहिब पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटनास्थल से रक्त के नमूने सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इधर, हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और अफवाहें सामने आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी तरह की सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और उसे आगे प्रसारित करने से बचें।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हत्या के मोटिव को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दोनों आरोपितों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी और जल्द ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा किया जाएगा।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *