ADVERTISEMENT

मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् नहीं गाने को लेकर जमकर हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बारहवां (मानसून) सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और नारेबाजी के साथ शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

बता दें कि सदन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके तुरंत बाद, विपक्षी दल के विधायकों ने सदन की शुरुआत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ न गाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी सदस्यों ने अपनी सीटों पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष के वॉकआउट और विरोध के जवाब में सत्तापक्ष के विधायकों ने भी पलटवार करते हुए नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया।

वहीं, हंगामे को बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने विपक्षी सदस्यों को शांत करने की कोशिश की और फिर सदन की कार्यवाही को शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *