ADVERTISEMENT

पति को भेजा बाजार, फिर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम…वापस लौटा तो कमरे का नजारा देख उड़े होश

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चैलचौक में बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने देर रात अपने क्वार्टर में चुन्नी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा खातून पत्नी मुश्ताकुल अली, निवासी गांव नारायणपुर, जिला भागलपुर, बिहार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनीषा खातून अपने पति के साथ चैलचौक में रह रही थी। उसका पति चैलचौक में एक दुकान पर दर्जी का काम करता है और उनका क्वार्टर दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले मनीषा ने अपने बेटे के लिए पति से खाने के लिए टॉफियां मंगवाई थीं।

पति जब दुकान से टॉफियां लेकर क्वार्टर पहुंचा और कमरे के अंदर गया तो उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *