जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम द्वारा फरार उदघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार*
दिनांक 01-09-2026 जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम द्वारा
पुलिस थाना पुरुवाला मे अभियोग संख्या 103/2022 दिनांक 08/08/2022 धारा 376 IPC व धारा 6 POCSO Act में वांछित उदघोषित अपराधी गोलू पुत्र श्री जगरूप सिंह, निवासी गांव अनंतपुर ढोंकला, ब्लॉक झिंझक, कानपुर (उत्तर प्रदेश) को जीरकपुर (पंजाब), से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उक्त गोलू के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आगामी कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । उपरोक्त उद्घोषित अपराधी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।











