ADVERTISEMENT

9 स्वर्ण, 3 रजत , 7 कांस्य पदक, कुल 19 पदक —हासिल कर विजय अभियान का आगाज!

9 स्वर्ण, 3 रजत , 7 कांस्य पदक, कुल 19 पदक —हासिल कर विजय अभियान का आगाज!

बेटियों ने रचा खेलों में स्वर्णिम इतिहास, 19 पदकों से चमकाया स्कूल का नाम

Khabron wala

अंडर-19 छात्राओं ने ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, वुशू में कोच अमित कुमार और शतरंज में कोच निशा कुमारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया गौरव

द स्कॉलर्स होम स्कूल की अंडर-19 छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए 9 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए।

ताइक्वांडो में वंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इशप्रीत कौर और सारा ने कांस्य पदक जीते। इस स्पर्धा में विद्यालय को कुल 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए।

कराटे में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। चक्षु, वंशिका और सारा ने स्वर्ण पदक, अन्वी शर्मा ने रजत पदक तथा विभूति भारद्वाज और आयुषी सैनी ने कांस्य पदक जीते।

जूडो में वंशिका, विभूति भारद्वाज और आयुषी सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

वुशू में भी विद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विभूति भारद्वाज, वंशिका, चक्षु, अर्शमीत कौर और अन्वी शर्मा ने स्वर्ण पदक, जबकि सारा और इशप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। वुशू में कुल 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक विद्यालय की झोली में आए।

शतरंज में कनिष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंध निदेशक महोदय डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग तथा सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्कूल प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने Health and Physical Education Department के HOD डॉ. कुलदीप कुमार बतान के नेतृत्व में पूरी टीम के समर्पित प्रयासों की भी विशेष सराहना की। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर कुमार एवं भगवंत सिंह के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें विद्यार्थियों की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि “जहाँ प्रतिभा को अवसर और मेहनत को दिशा मिलती है, वहाँ सफलता निश्चित होती है।

—

You received this message because you are subscribed to the Google Groups “News Mails” group.

To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected].

To view this discussion visit https://groups.google.com/a/thescholarshome.com/d/msgid/news-mails/CACvynLj_AR%2BztU%3DDmUJjZZvHwCD_N5pdyJhrON0rwDD%3Dxy1oCA%40mail.gmail.com.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *