ADVERTISEMENT

ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रीना देवी (33) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि रीना देवी के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उसकी और बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। देखते ही देखते अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और अफरा-तफरी मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की विभागीय छानबीन की जा रही है। फिलहाल, लापरवाही के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के सटीक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *