ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में युवती की किडनैपिंग हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा और 45 हजार रुपए जुर्माना

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण मामले में निर्णय सुनाते हुए युवती की मौत के दोषी को आजीवन कारावास व 45 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। सहायक जिला न्यायवादी संदीपना ने बताया कि शारिक रहमान पुत्र शाहिदुल रहमान गांव अमरगढ़ पोस्ट ऑफिस पुरुवाला तुहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर को मुकदमा संख्या 10/2017 के तहत आईपीसी धारा 364, 302, 120बी व 34 में दोषी ठहरा कर आजीवन कारावास काटने की सजा और जुर्माना लगाया है। आईपीसी 302 में 25 हजार रुपए, आईपीसी 364 में 15 हजार और आईपीसी 201 में 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मुक़दमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी जतिन्दर शर्मा ने की थी

पांवटा साहिब : युवती की मौत मामले में एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में

सहायक जिला न्यायवादी ने बताया कि
14 नवंबर 2017 को शिकायत करता वाजिद अली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया। वाजिद अली ने माजरा थाना में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की प्राम्भिक जांच एएसआई सुभाष चन्द द्वारा अमल में लाई गई थी। जांच के 12 दिनों के बाद मुमताज मृत अवस्था में हेवना मंदिर के पास ढांक में मिली।

पांवटा साहिब : पुरुवाला युवती मौत मामले में डॉक्टर रहमान को चार दिन का पुलिस रिमांड

सबूतों के अभाव के कारण दो अन्य दोषियों को बरी किया गया। ‘अभियोग में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 37 गवाहों के साक्ष्य बयान अदालत में दर्ज हुए। अदालत ने दोनों पक्षों कि दलीले सुनने के पश्चात दोषी शारिक रहमान पर दोष सिद्ध
होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *