जिला परिषद चुनाव: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और उद्योग मंत्री के क्षेत्र में भी भाजपा की प्रचंड जीत

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनाव नतीजों में सिरमौर में भी भाजपा ने बढ़त बनाई है। 17 जिला परिषद वार्डों में से अभी तक 13 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें से 11 पर भाजपा, एक कांग्रेस तथा एक निर्दलीय सदस्य जीतकर आया है। सिरमौर में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के गृह क्षेत्र श्री रेणुका जी में भाजपा ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है।

हिमाचल सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह विधानसभा क्षेत्र शिलाई के चार में से तीन जिला परिषद वार्ड में भाजपा जीती है। एक जिला परिषद का वार्ड का चुनाव परिणाम अभी रुका हुआ है।

तीन वार्ड का परिणाम रुका

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तीन तथा सतौन जिला परिषद वार्ड सदस्य का चुनाव परिणाम अभी रुका हुआ है। सतौन जिला परिषद वार्ड आधा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में तथा आधा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में आता है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है। मगर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 8 पंचायतों की अभी मतगणना नहीं हुई है, जिसके चलते परिणाम रुका हुआ है। तीनों जिला परिषद वार्डों भगानी, भाटावाली व पातलियो में अभी मतगणना शुरू नहीं हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष के हलके का हाल

वहीं श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का है। यहां पर वार्ड नंबर 1 नौहराधार से भाजपा के हंसराज 4872 मतों से विजय हुए हैं। वार्ड नंबर 2 दाना घाटों से भाजपा की अंकिता ठाकुर तथा वार्ड नंबर 13 ददाहु से भाजपा की शिवानी विजय हुई हैं।

वही शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 3 रास्त से भाजपा की सुनीता देवी, वार्ड नंबर 4 शिलाई से भाजपा की इंदुबाला वार्ड और वार्ड नंबर 5 टटियाना से भाजपा के बलबीर सिंह पुंडीर चुनाव जीते हैं।

नाहन विधानसभा क्षेत्र की तीन जिला परिषद सीटों में से दो पर भाजपा तथा एक पर निर्दलीय जीत कर आए हैं। जिसमें वार्ड नंबर 10 धौलाकुआं से निर्दलीय सीमा देवी, वार्ड नंबर 11 बनकला से भाजपा की अंकित शर्मा तथा वार्ड नंबर 12 त्रिलोकपुर से भाजपा की प्रोमिला देवी जीती हैं।

पच्छाद में तीन सीटें जीते

वहीं पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से चार जिला परिषद वार्डों में से तीन पर भाजपा जीती है तथा एक पर कांग्रेस जीती है, जिसमें जिला परिषद वार्ड नंबर 14 सराहां से भाजपा के बलदेव सिंह भंडारी, वार्ड नंबर 15 लाना भलटा से भाजपा के लेखराज, वार्ड नंबर 17 से भाजपा की सरोज वाला जीते हैं, जबकि वार्ड नंबर 16 करगानू से कांग्रेस की ऋतु वाला विजय हुई है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!