गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट रिजल्ट का दबदबा
13 मई 2026 को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आते ही गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पौंटा साहिब के विद्यालय परिसर और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहजनक रहा। कुल 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की।
76 छात्रों ने 80% से अधिक तथा 163 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।
संगीत (MUSIC): इसमें 7 छात्रों ने 100/100 अंक प्राप्त किए। इनमें पार्थ ठाकुर, वेदांश शर्मा, कनिका वर्मा, मोहम्मद सैफुल, सुप्रीत कौर, जशनप्रीत कौर और आयत हुसैन शामिल हैं।
कंप्यूटर साइंस: इसमें मोनिका शर्मा ने 100/100 अंक लिए।
शत प्रतिशत अंक निश्चित रूप से छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन तथा अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
स्कूल टॉपर्स:
हर्षिता वर्मा: 93.6%
परमिंदर कौर: 93%
यशस्विनी गौतम: 92%
विषयवार अंक तालिका
संगीत. 100
कम्प्यूटर साइंस. 100
एकाउंट्स. 99
DIT. 99
इंग्लिश. 98
हिन्दी. 98
फिजिकल एजुकेशन. 97
बायो लॉजी. 97
इकनॉमिक्स. 96
पॉलिटिकल साइंस 95
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री गुरु गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती गुरविंदर कौर चावला ने समस्त छात्रों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











