हिमाचल में भयानक हादसा, सैंकड़ों फुट गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, चालक की गई जान

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। ज्यूरी क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्राप्त गानवी निवासी शिशुपाल के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शिशुपाल वीरवार सुबर अपने वाहन से गानवी से क्याओ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन सड़क से फिसलकर सीधे सतलुज नदी की दिशा में सैंकड़ों फुट गहरी खाई में जा गिरा, जिसके चलते वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ज्यूरी पुलिस चौकी को जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना मिली तो टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन इस दौरान संकरे और खतरनाक पहाड़ी मार्ग ने राहत एवं बचाव कार्य में भारी मुश्किलें पैदा कीं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ मिलकर रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया। जब तक बचाव दल खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चालक शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

शिशुपाल की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव गानवी और परिजनों तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे की असल वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में यही माना जा रहा है कि चुनौतीपूर्ण पहाड़ी सड़क पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह जानलेवा दुर्घटना हुई। हालांकि, ज्यूरी पुलिस किसी भी अन्य संभावना को नकार नहीं रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी झाकड़ी ने की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!